पलेरा: शराब और नशे को सामाजिक बुराई मानते हुए बराना गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इससे पहले जनपद पंचायत क्षेत्र के किशनपुरा, दातगौरा, मगरई, पाली, सिमराखुर्द और कुडियाला जैसे गांव भी शराबबंदी का निर्णय ले चुके हैं।ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से तय किया कि गांव में शराब, गांजा सहित किसी भी प्रकार का नशा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इस नियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, नशे की जानकारी देने वाले को एक हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा।ग्रामीणों का कहना है कि शराब ने कई घर-परिवार उजाड़ दिए और आए दिन नशे की वजह से झगड़े होते थे। अब सामूहिक संकल्प के साथ नशा रूपी बुराई को जड़ से खत्म किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को समाज से बहिष्कृत भी किया जाएगा।
