महिला से अभद्रता और दुकान संचालक से विवाद करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

सीधी।जिले में महिला सम्मान और नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना जमोड़ी पुलिस ने महिला से अभद्र व्यवहार एवं मिष्ठान दुकान संचालक से विवाद करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।दिनांक 05 अक्टूबर 2025 की शाम नया बस स्टैंड तिराहा स्थित “श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार” पर एक महिला ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार एवं दुकान संचालक से विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर वायरल उक्त वीडियो को पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया गया, साथ ही फरियादी सवाई सिंह राजपुरोहित, निवासी ग्राम बम्बोर (राजस्थान) हाल निवासी डैनिहा वार्ड नं. 20, सीधी, द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

फरियादी ने बताया कि नीली टी-शर्ट पहने व्यक्ति ने महिला ग्राहक के साथ अभद्रता की, जिसकी पुष्टि दुकान के सीसीटीवी फुटेज में भी हुई।जब फरियादी ने आरोपी से पूछताछ की, तो वह एवं उसका साथी दुकान में घुसकर गाली-गलौज, झूमाझटकी एवं मारपीट करने लगे।आरोपी ने गरम चाट फरियादी के चेहरे पर फेंकी और जान से मारने की धमकी दी, जिससे दुकान में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं फरियादी की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित जांच प्रारंभ की। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्ष साक्ष्य और स्थानीय जानकारी के आधार पर नीली टी-शर्ट वाले व्यक्ति की पहचान आशुतोष उर्फ दादू गौतम निवासी जमोड़ी तथा उसके साथी की पहचान शिवाकांत वर्मा निवासी जमोड़ी के रूप में की गई।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Next Post

स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत 6.0: Bhel में फिटनेस और स्वच्छता गतिविधियों की श्रृंखला शुरू

Wed Oct 8 , 2025
भोपाल: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत 6.0 अभियान के तहत देशभर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और उपक्रमों में स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बीएचईएल, भोपाल ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।