विक्रान इंजीनियरिंग का आईपीओ 26 अगस्त को खुलेगा

अहमदाबाद, (वार्ता) विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम ( आईपीओ) 26 अगस्त को खुलेगा।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा कि उसने अपने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर की कीमत 92 से 97 रुपये तय की है, जिसकी फेस वैल्यू एक रुपया है। आईपीओ मंगलवार, 26 अगस्त को खुलेगा और शुक्रवार, 29 अगस्त को बंद होगा। निवेशक कम से कम 148 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 148 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है।

आईपीओ में 721 करोड़ रुपये तक की नयी शेयरों की बिक्री और 51 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। नए शेयरों से मिलने वाली राशि में से 541 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए होगा।

कंपनी का प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो विविधात्मक है, जिसमें ज्यादातर रेवेन्यू एनर्जी और वॉटर इन्फ्रास्ट्रक्चर से आता है। ये कॉन्सेप्ट डिज़ाइन से लेकर सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग तक टर्नकी आधार पर पूरी सेवाएं देती है। कंपनी पावर, वॉटर और रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे कई सेक्टर्स में काम करती है।

 

Next Post

रूस-भारत व्यापार ने तोड़े रिकॉर्ड

Thu Aug 21 , 2025
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की रूस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) की 26वीं बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में व्यापार, ऊर्जा, कृषि और… विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों रूस यात्रा पर हैं। उन्होंने सोमवार को रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से भेंट […]

You May Like