मध्यप्रदेश सरकार ने पेश किया दूसरा अनुपूरक बजट

भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट को पेश किया, जिसमें 19 हजार करोड़ रुपयों से अधिक की राशि का प्रावधान है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत मौजूदा वित्त वर्ष के दूसरे अनुपूरक बजट को पेश किया। इसमें कुल 19 हजार दाे सौ छह करोड़ रुपयों से अधिक की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस पर चर्चा के लिए तिथि का निर्धारण भी तुरंत कर दिया। द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और इससे संबंधित विनियोग विधेयक पारित करने के लिए 17 मार्च की तिथि निर्धारित की गयी है।

इसके अलावा आज ही सदन में सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश किए गए कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा प्रारंभ हुयी। चर्चा की शुरूआत भारतीय जनता पार्टी सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने की। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से विकास के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से आकड़े भी रखे। उन्होंने कहा कि एक समय राज्य में सिंचित रकबा पांच लाख हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर हो गया है।

 

Next Post

53 प्रजातियों के वृक्ष के मामले में पेश करो स्टेटस रिपोर्ट

Tue Mar 11 , 2025
हाईकोर्ट ने दिये सरकार को निर्देश जबलपुर। प्रदेश सरकार द्वारा 53 प्रजातियों के वृक्ष को कटाई एवं परिवहन के लिए अनुमति मुक्त किये जाने को हाईकोर्ट ने लार्जर बेंच ने असंवैधानिक करार दिया है। लार्जर बेंच के द्वारा पारित आदेश के क्रियान्वयन पर की गयी कार्यवाही के संबंध में हाईकोर्ट […]

You May Like