गौ माता की सुरक्षा को लेकर 80 फीट रोड पर विरोध, रोड जाम

भोपाल: शहर की 80 फीट रोड पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ माता की सुरक्षा को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले में लगातार अवैध गोकशी और गौ तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा। इसी आक्रोश के चलते कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए रोड पर बैठ गए। अचानक हुए विरोध से सड़क पर लंबा जाम लग गया और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि गोकशी और तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोड जाम हटाया और विरोध समाप्त किया। इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Next Post

मेडिकल यूनिवर्सिटी कुलगुरु के शासकीय आवास पर निकली दुर्लभ काली गोह

Mon Aug 18 , 2025
जबलपुर:गढ़ा थानांतर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुल गुरु अशोक खंडेलवाल के शासकीय निवास पर सुबह दस बजे एक कक्ष में एक ढाई फीट लंबी काली गोह प्रवेश कर गई जिससे वहां अफरातफरी मच गई, आवास पर कार्यरत कर्मचारी अजय कुड़े ने धीरे से कक्ष का दरवाजा बाहर […]

You May Like