सेक्स रैकेट: पार्टनर फरार, डिंडौरी से बैरंग लौटी पुलिस

जबलपुर: गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल में सेक्स रैकेट चलाने वाले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व अतिथि होटल संचालक अतुल चौरसिया सलाखों के पीछे पहुंच चुका हैं जबकि उसका पार्टनर शीतल उर्फ मथुरा फरार है, जिसकी तलाश में एक टीम डिंडौरी गई हुई थी जहांं संभावित ठिकानों में छापेमारी की गई लेकिन आरोपित के हाथ नहीं लग सका।

पुलिस की टीम वापिस लौटकर आ गई। हालांकि उसकी तलाश जारी हैं। वहीं होटल में तीन साल से सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी पुलिस को मिली है। इस दौरान कितनी युवतियों, महिलाओं की अस्मत का सौदा हुआ और इसक रैकेट में कितने लोग शामिल थे इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई हैं।विदित हो कि असम निवासी 25 वर्षीय युवती डेढ़ साल पहले काम की तलाश में जबलपुर आई थी।

डिंडौरी निवासी शीतल उर्फ मथुरा ने उसे गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल संचालक व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया के मिलकर काम दिलवाने झांसा देकर उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया था। दोनों युवती को होटल में बंधकर बनाकर देह व्यापार करवाते रहे। इस दौरान शीतल और अतुल ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने होटल संचालक अतुल चौरसिया निवासी गढ़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि , शीतल उर्फ मथुरा दुबे डिंडौरी का फरार हैं।

Next Post

अब स्वयं तोड़ रहे लोग मकान- दुकान

Thu Jun 5 , 2025
जबलपुर: गढ़ा बाजार आनंद कुंज से लेकर पंडा की मढ़िया तक सड़क चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर हंगामा और विरोध हुआ था, जिसमें स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसी गहमागहमी के बीच गढ़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। […]

You May Like