नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विदिशा। थाना कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी नितिन सेन पिता उमेद सिंह सेन उम्र 20 वर्ष को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए त्वरित एवं सघन अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई।

इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी विमलेश कुमार राय, उपनिरीक्षक के.के. पवार, आरक्षक शैली दांगी, आरक्षक के.के. मिश्रा, आरक्षक संजय सिंह एवं आरक्षक मोहित गोस्वामी की विशेष भूमिका रही।

Next Post

शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण कर किया कब्जा, ग्रामीण हो रहे परेशान

Tue Aug 19 , 2025
विदिशा। मंगलवार को जनसुनवाई में पठारी तहसील के ग्राम दुधाबरी के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा शासकीय रास्ते पर कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है, जिसके कारण […]

You May Like