टिकट चैकिंग में लगी महिला का मोबाइल चोरी 

चैकिंग के दौरान मिले वेंडर की तलाश

भोपाल, 29 जनवरी. भोपाल रेलवे स्टेशन पर टिकट चैकिंग में लगी एक महिला कर्मचारी का रूम में रखा 25 हजार का मोबाइल फोन चोरी हो गया. घटना के समय एक वेंडर रूम में बैठा हुआ, जो वह भी मोबाइल के साथ गायब था. अनुमान है कि उसी ने मोबाइल फोन चोरी किया होगा. जीआरपी मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार महिला टीटीआई सानिया बीते दिवस प्लेटफार्म क्रमांक एक पर यात्रियों के टिकट चैक कर रही थी. इसी दौरान एक लड़के को उन्होंने रोका तो वह उसने अपना आईकार्ड बताया. आईकार्ड वेंडर का था, जिस पर अरमान सिंह निवासी रायबरेली उत्तर प्रदेश लिखा हुआ था. उन्होंने अरमान को टीटीआई रूम में बिठाया और बाहर लोगों के टिकट चैक करने चली गई. कुछ देर बाद वापस लौटी तो टेबिल पर रखा उनका मोबाइल फोन गायब था. इसके साथ ही वह वेंडर भी रूम में नहीं मिला. बाद में सानिया ने जीआरपी जाकर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसी प्रकार जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस के एसी कोच में जयपुर से बेंगलोर की यात्रा कर रहे एक युवक की पत्नी का लेडीज पर्स चोरी चला गया. चोरी गए पर्स में सोने की तीन अंगूठी, चांदी की पायल, 5 हजार रुपये नकदी और दस्तावेज समेत करीब 80 हजार का सामान रखा हुआ था.

महिला का पर्स छीनकर भागा बदमाश

देवास निवासी अभय अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ क्षिप्रा एक्सप्रेस में देवास से हावड़ा की यात्रा कर रहे थे. उनकी मां अपना पर्स सिरहाने रखकर सो रही थी. तड़के करीब पौने चार बजे मां की नींद खुली तो देखा कि एक बदमाश लाल रंग की हुडी पहने उनके पास खड़ा हुआ था. वह कुछ समझ पाती, इसके पहले उसने सिरहाने रखा लेडीज पर्स खींच लिया. मां के शोर मचाने पर अभय ने उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह ट्रेन से कूदकर भाग निकला. छीने गए पर्स में 7000 रुपए नकदी, जाप करने वाली माला, चिल्लर पैसे समेत करीब 8 हजार का सामान रखा हुआ था. क्यूआईआरटी ने मामला दर्ज कर डायरी भोपाल जीआरपी भेजी थी, जहां असल कायमी कर ली गई है.

प्लेटफार्म पर युवक का लैपटाप चोरी

विदिशा निवासी पंकज कुमार अहिरवार इंदौर जाने के लिए भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर बैठे थे. अचानक जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन फ्लेटफार्म क्रमांक-2 पर आ गई. जल्दबाजी में वह अपना सामान समेटकर ट्रेन में चढ़ गए. सीट पर पहुंचने पर पता चला कि लैपटाप वाला बैग फ्लेटफार्म पर ही छूट गया है. वह तुरंत ही नीचे उतरे, लेकिन उसके पहले बैग चोरी हो चुका था. चोरी गए बैग में डेल कंपनी का लैपटाप, पावर बैंक, चार्जर, मोबाइल चार्जर, यूएसबी केबिल, लैपटाप चार्जर समेत अन्य सामान रखा हुआ था. जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Next Post

मस्जिद के सामने खड़ी युवक की बाइक चोरी 

Wed Jan 29 , 2025
कई अन्य स्थानों से उड़ा दोपहिया वाहन भोपाल, 29 जनवरी. राजधानी में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. शाहजहांनाबाद स्थित एक मस्जिद के सामने और कोहेफिजा स्थित शादी गार्डन के सामने खड़ी मोटर सायकिलें चोरी चली गई. कई अन्य स्थानों से भी दोपहिया वाहन […]

You May Like

Play sound