
विदिशा। मंगलवार को जनसुनवाई में पठारी तहसील के ग्राम दुधाबरी के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा शासकीय रास्ते पर कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है, जिसके कारण से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को पठारी तहसील के ग्राम दुधाबरी के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर जनसुनवाई में आवेदन दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दो लोगों द्वारा शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण से ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसील स्तर से कलेक्टोरेट तक कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि शासकीय रास्ते पर कब्जा होने के कारण खेती किसानी के कार्य करने ट्रैक्टर आदि बड़े वाहनों को निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर अतिक्रमण कर लगाई गई पत्थर की फर्शी टूट जाती है तो विवाद की स्थिति बन जाती है और कई बार छोटा-मोटा विवाद भी हो चुका है। उन्होंने आवेदन देकर मांग की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए।
