सरई थाना क्षेत्र के वार्ड-15 में दीवार तोड़कर लाखों की चोरी, कच्चे मकान को बनाया निशाना

सिंगरौली/सरई:सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।जानकारी के अनुसार राम लल्लू उपाध्याय के कच्चे मकान की दीवार तोड़कर अज्ञात चोर घर के अंदर घुस गए और लाखों रुपये के जेवरात, नकदी व घरेलू सामान पार कर दिया। परिवार के मुताबिक पूरी वारदात रात के समय हुई, जब सभी लोग घर में ही मौजूद थे।

सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर की पिछली दीवार टूटी हुई थी और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पेटी और अलमारी के ताले टूटे हुए थे।

घटना की सूचना तत्काल सरई पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर पर्यटन सूचना केंद्र मैहर में आज

Sat Aug 29 , 2026
मैहर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेशभर में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जनविश्वास शिविरों का आयोजन और स्थल भ्रमण किया जा रहा है। जिले में भी प्रत्येक शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जनविश्वास शिविर आयोजित किए जाते हैं। 28 अगस्त, […]

You May Like