आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की 3 मुर्रा भैंसों की मौत

दमोह। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा निवासी किसान गफलू यादव की 3 मुर्रा भैंसों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार घटना के समय भैंसें ग्राम के समीप स्थित तलैया में तैर रही थी। इसी दौरान तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से तीनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से किसान परिवार में शोक का माहौल है। पीड़ित किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है।

Next Post

लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Sun Aug 16 , 2026
बड़वानी/नागलवाड़ी। शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये ऐंठने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक महिला (लुटेरी दुल्हन) सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया […]

You May Like