साइबर सेफ क्लिक अभियान 2.0 संपन्न: पुलिस कमिश्नर ने छात्रों को दिए टिप्स

भोपाल। नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा युवाओं को डिजिटल ठगी और सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए चलाए जा रहे ‘साइबर सेफ क्लिक अभियान’ के तहत आज सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस कमिश्नर भोपाल संजय कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम्स, बैंक लोन फ्रॉड और जॉब फ्रॉड जैसी आधुनिक साइबर कूटनीतियों से बचने के तरीके साझा किए. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए यातायात अनुशासन और ड्रग्स जागरूकता के महत्व पर विशेष जोर दिया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित करीब 500 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं प्रश्न-उत्तर सत्र के माध्यम से उनकी शंकाओं का समाधान किया गया.

इस अवसर पर सुरक्षा और जागरूकता के इस ऊंचे संकल्प को सुदृढ़ करने के लिए डीसीपी (जोन-2) विकास कुमार सहवाल , अतिरिक्त उपायुक्त (अपराध शाखा) शैलेंद्र सिंह चौहान, एसीपी (मिसरौद) डॉ. रजनीश कश्यप तथा साइबर क्राइम ब्रांच की टीम विशेष रूप से मौजूद रही.

Next Post

46 लाख का सामान जीआरपी ने किया बरामद, रेलवे के थानों में जून महीने में की गई कार्रवाई

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल। जीआरपी इकाई भोपाल के क्षेत्रांतर्गत लगातार ट्रेनों में हो रहे मोबाइल चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जून महीने में लगभग (46,25,000-/) छियालीस लाख पच्चीजस हजार रूपये का सामान सहित 124 मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक मोबाईल चोरी के प्रकरणों को […]

You May Like