46 लाख का सामान जीआरपी ने किया बरामद, रेलवे के थानों में जून महीने में की गई कार्रवाई

भोपाल। जीआरपी इकाई भोपाल के क्षेत्रांतर्गत लगातार ट्रेनों में हो रहे मोबाइल चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जून महीने में लगभग (46,25,000-/) छियालीस लाख पच्चीजस हजार रूपये का सामान सहित 124 मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक मोबाईल चोरी के प्रकरणों को श्रेणी/क्षेत्रवार चिन्हित कर थानों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये. मामले में लगातार मानीटरिंग के परिणामस्वररूप जून महीने में लगभग 124 मोबाईल फोन बरामद किया गया. प्रतिमाह जीआरपी थानों में अपराध की दृष्टि से 10 सर्वाधिक प्रभावित ट्रेनों की मानीटरिंग कर चैकिंग कराई जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं. ऑपरेशन विशेष मुस्कान अभियान के दौरान 09 बालक / बालिकाओ को सकुशल तलाशा गया है.

माह जून-2026 में किये उल्लेखनीय कार्य

जीआरपी इटारसी को मिली बड़ी सफलता: ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार मोबाइल व जेवरात सहित कुल 8 लाख 52 हजार रु. का सामान बरामद.

थाना जीआरपी रानी कमलापति को दो महत्वपूर्ण प्रकरणों में बड़ी सफलता चोरी गया सोने का मंगलसूत्र एवं 1.02 लाख नगद कुल 2,52,000/- रुपये बरामद.

जीआरपी इटारसी को मिली पुनः बड़ी सफलता: ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, आरोपी से 1 लाख 50 हजार रु. का मशरुका बरामद.

15 वर्षीय नाबालिग बालिका को जीआरपी रानी कमलापति ने 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब किया, आरोपी गिरफ्तार.

रेल्वे स्टेशन बोरदेही पर हुई सामुहिक हत्या कांड मे शामिल सभी 08 आरोपी जीआरपी आमला पुलिस की गिरफ्त में.

Next Post

बच्चों को कमरे में बंद कर प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, केस दर्ज

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल। गौतम नगर थाने में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पति का आरोप है कि पत्नी उसकी गैर मौजूदगी में अपने प्रेमी को घर पर बुलाती है. बच्चों की पिटाई करके एक कमरे में बंद करने के बाद प्रेमी के साथ […]

You May Like