काबुल 07 फरवरी (वार्ता) उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में शनिवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी अन्य तीन गंभीर रुप से घायल हो गए।
बदख्शां पुलिस के प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगार के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब प्रांत की राजधानी फैजाबाद से अरघंजख्वाहके सिटी सेंटर की ओर जा रही एक यात्री बस सड़क से उतर कर खायी में गिर गयी। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे शामिल है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण पहाड़ी सड़क का खराब होना है।
उन्होंने बताया कि प्रांत में खराब सड़कें, वाहनों में क्षमता से ज्यादा यात्री और खराब मौसम की वजह से अक्सर हादसों में बढ़ोतरी होती है।
