विपुल ऑर्गैनिक्स ने प्रेफरेंशियल निर्गम से जुटाये 35.23 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, (वार्ता) विशेष रसायन, पिगमेंट और डाई के क्षेत्र में अग्रणी विनिर्माता कंपनी विपुल ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने घनाढ्य व्यक्तिगत निवेशकों (एचएनआई) को 16.70 लाख पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर निर्गमित कर 35,23,70,000 रुपये जुटाये हैं।

कंपनी की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अंकित मूल्य 10 रुपये मूल्य के शेयरों को 201 रुपये प्रीमियम (211 रुपये प्रतिशेयर के मूल्य) पर जारी किया गया। इस निर्गम में गैर-प्रवर्तक और गैर-प्रवर्तक समूह श्रेणी में कुल 19 निवेशकों ने भाग लिया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक विपुल पी. शाह ने एक बयान में कहा, ” एचएनआई द्वारा हमारे प्रेफरेंशियल शेयर निर्गम में भागीदारी कंपनी के भविष्य में निवेशकों के विश्वास को दर्शाती है।… हम अपने नवीनतम उद्यम – मेम्ब्रेन टेक्नोलॉजी और भारतीय की आर्थिक मजबूती में अपने लिये लाभ को लेकर उत्साहित हैं।”

उन्होंने कहा, ‘ प्रेफरेंशियल इश्यू से प्राप्त राशि हमें ऋण पर निर्भर हुए बिना अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में मदद करेगी।”

 

Next Post

आईसर वाहन ने कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल

Wed Oct 8 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर आईसर ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक धरमपुरा निवासी रामलाल चौधरी बाइक में पत्नी विमला बाई चौधरी को बैठाकर जा रहा था, नेशनल […]

You May Like