सिख समाज ने किया जैन संतों का अभिनंदन

जबलपुर। पिसनहारी मढ़िया में 1008 विश्व शांति महामस्तकाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व जैन संतों और साध्वियों के सानिध्य में श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन की मांगलिक क्रियाएं हुईं। कार्यक्रम में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने जैन संतों का अभिनंदन किया। नवनिर्मित धर्मशाला का अनावरण पूर्व मंत्री हरेंद्रजी सिंह बब्बू ने किया। उन्होंने टोडरमल जैन के बलिदान का स्मरण करते हुए सिख और जैन समाज के ऐतिहासिक एवं सामाजिक संबंधों तथा दोनों समाजों की सेवा और मानवता की परंपरा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सरदार प्रवजोत सिंह, सरदार दलवीर सिंह जस्सल, एडवोकेट सुदीप सिंह सैनी, तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र जैन ‘मामा’, संजय अरिहंत, सुबोध जैन, दिगंबर जैन पंचायत सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन एवं मध्य प्रदेश दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुमार जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

Next Post

लायंस क्लब ने साइक्लोथोन से दिया स्वच्छ ब्यावरा-स्वस्थ ब्यावरा का संदेश

Fri Oct 2 , 2026
ब्यावरा। गांधी जयंती पर शुक्रवार सुबह शहर में साइकिलों का कारवां नजर आया। लायंस क्लब ब्यावरा की ओर से आयोजित ‘पेडल फॉर स्वच्छ ब्यावरा, स्वस्थ ब्यावरा’ साइक्लोथॉन में करीब 500 लोगों ने 12 किमी साइकिल चलाकर स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। साइक्लोथॉन को राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार […]

You May Like