दिशा क्लस्टर टीम रीवा संभाग की समीक्षा बैठक, सघन अभियान की प्रगति पर दिया जोर

सतना। दिशा क्लस्टर टीम रीवा संभाग द्वारा शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला के मार्गदर्शन एवं डॉ. पूजा गुप्ता की निगरानी में संपन्न हुई। बैठक में एच आई वी, ओ एस टी एवं लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रमों की प्रगति, फील्ड स्तर पर संचालित गतिविधियों तथा हितग्राहियों तक सेवाओं की पहुंच की समीक्षा की गई। साथ ही 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चल रहे सघन अभियान की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने तथा फील्ड गतिविधियों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में डॉ. सी.एम. तिवारी, डॉ. पीयूष सिंह,ज्ञानेंद्र गुप्ता, नीरज सिंह तिवारी, अर्पणा त्रिपाठी, ममता सिंह, कशिश सेन,स्वाति तिवारी, प्रशंसा सिंह, राजकुमार दुबे, सरिता ठाकुर, जितेंद्र कोरी, विनोद साकेत, अंकुर तिवारी, कुंदन पी.डी. गुप्ता, पूजा सोंधिया, धीरेंद्र वर्मा, साधना त्रिपाठी एवं रिया सहित जागृति युवा मंच, लेप्रा तथा अन्य एनजीओ के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला सलाहकार अभिषेक सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने सभी संबंधित टीमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सघन अभियान को प्रभावी बनाने और निर्धारित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Next Post

एपीएल पाइपर्स और गैंगेज़ ग्रैंडमास्टर्स के बीच होगा सीजन-4 का खिताबी मुकाबला

Sun Sep 13 , 2026
बेंगलुरु, (वार्ता) गत विजेता एल्पाइन एपीएल पाइपर्स और गैंगेज़ ग्रैंडमास्टर्स के बीच रविवार को बेंगलुरु में ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) के सीजन-4 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल वाली इस लीग में दोनों टीमों ने अपने अंतिम लीग मुकाबले गंवाए, लेकिन तीसरे मैच का […]

You May Like