ग्वालियर: आज सुबह ग्वालियर में धार्मिक सद्भाव की अनोखी मिशाल देखने को मिली जब ग्वालियर विधानसभा के बहोडापुर से निकल रही रामधुन टोली का कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान ने अपने सैकड़ो मुस्लिम साथियों के साथ एवं फूलों की वर्षा के साथ स्वागत और सम्मान किया और जलपान कराकर टोली को आगे रवाना किया।
रामधुन के स्वागत मे मुख्य रूप से हाजी अजीज ख़ान, हाजी मजीद ख़ान, मोजिन हुसैन अली, सैलून भाई, बोलू भाई, वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमजान भाई, फ़ायूम ठेकेदार, असलम शा, सोहिब खान, फ़ैज़ ख़ान, बृजमोहन शिवहरे, अकरम भाई शामिल थे। हिंदू मुस्लिम एकता जिंदाबाद के नारे लगे।
