इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के दशहरा मैदान की पार्किंग से अज्ञात चोर ने कार का कांच तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया. फरियादी सौम्या गुप्ता निवासी गोडबोले कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि दशहरा मैदान की पार्किंग में खड़ी उसकी कार का कांच तोड़ दिया.
चोर कार के अंदर रखा लैपटॉप बैग चोरी कर ले गया, जिसमें लेनोवो थिंकपैड सिल्वर रंग का लैपटॉप, उसका चार्जर, माउस, ईयरपॉड, पावर बैंक, पेनड्राइव और वॉलेट रखा था. वॉलेट में 4 हजार रुपये नगद सहित आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और एचडीएफसी, यूनियन बैंक, पीएनबी व प्लक्सई के डेबिट कार्ड रखे थे. अन्नपूर्णा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
