नवयुग पब्लिक स्कूल में थ्रोबॉल का रोमांच: विजेता ट्राफी पर गुना का कब्जा, इंदौर को मिला दूसरा स्थान

गुना। राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय नवयुग पब्लिक विद्यालय मैं सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।

15 से 17 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता मैं बालक एवं बालिका वर्ग की 16 टीमों ने हिस्सा लिया ।

प्रतियोगिता के समापन अवसर एवं पुरस्कार वितरण समारोह मैं बतौर मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे वहीं नरेंद्र यादव (सचिव मध्य प्रदेश थ्रोबॉल संघ ) एवं अर्शील ख़ान (नवयुग पब्लिक स्कूल संचालक ) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजकों द्वारा मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।

प्रतियोगिता (बालक बर्ग ) मैं प्रथम स्थान गुना ने हासिल किया वहीं दूसरे स्थान पर इंदौर की टीम रही ।

बालिका बर्ग मैं भी प्रथम स्थान पर गुना ने बाजी मारी एवं दूसरा स्थान इंदौर को प्राप्त हुआ ।

इस सफल आयोजन के समापन पर मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने कहा कि आपने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया है , अब आप आने वाले समय मैं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का भी गुना ज़िले मैं आयोजन करें , आपको आश्वासन देता हूँ कि मैं आपको हर संभव मदद प्रदान करूँगा ।

अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीमों को , मेन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए पुरस्कृत किया गया एवं सभी टीमों के कोच तथा मेच रेफरी को सम्मानित किया गया ।

Next Post

छिंदवाड़ा पुलिस का विशेष सुरक्षा ऑडिट: बैंकों और ATM की सुरक्षा व्यवस्था की हुई सघन जांच

Sat Apr 18 , 2026
छिंदवाड़ा। अधिकतर देखा गया है कि बैंक प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नही देता जिसके चलते रुपए निकालने के लिए गए उपभोक्ता ठगों का शिकार बन जाते है या फिर बैंक मेंचोरी हो जाती है. एटीएम में चोरी के कई मामले पूर्व में सामने आ चुके है. लेकिन इस सब […]

You May Like