पेट्रोल-डीजल महंगा: टैक्स में 10 रुपए की हो कटौती: कमलनाथ

भोपाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं और अब दोनों ईंधन 90 पैसे प्रति लीटर महंगे हो गए हैं।

कमलनाथ ने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला दे रही है, जबकि असली वजह मध्य प्रदेश में लगाया जा रहा भारी टैक्स है। उनके अनुसार प्रदेश में पेट्रोल पर 29 प्रतिशत वैट, 2.5 रुपए अतिरिक्त शुल्क और 1 प्रतिशत सेस लिया जा रहा है, जबकि डीजल पर 19 प्रतिशत वैट, 1.5 रुपए अतिरिक्त शुल्क और 1 प्रतिशत सेस वसूला जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल उत्तर प्रदेश की तुलना में औसतन 13 रुपए और डीजल 4 रुपए प्रति लीटर महंगा है। कमलनाथ ने राज्य सरकार से पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की तत्काल राहत देने की मांग करते हुए कहा कि ऊंची कीमतों के कारण प्रदेश को राजस्व नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

Next Post

गोली नहीं लगी तो चीप, चाकू से किया जानलेवा हमला, अपहरण का प्रयास

Tue May 19 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में रंजिश भुनाने पांच बदमाशों ने एक युवक का अपहरण करने का प्रयास किया और फिर उसकी हत्या करने की नीयत से पिस्टल से कई राउंड फायर किया। जब हमलावरों ने देखा कि गोली युवक को नहीं लगी है तो फिर उसके बाद बदमाशों ने चाकू […]

You May Like