
झाबुआ। जिले के रानापुर थाना क्षेत्र में 12 जून को 10 बजे घटित एक लूट की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। फरियादी गोपाल पिता नरसिंह रावत 32 वर्ष, नि. ग्राम बलोला छोटी, थाना झाबुआ, अपने भाई के साथ क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे थे। इस दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल को रोककर धारदार हथियार दिखाकर उन्हें डराया और उनसे 85 हजार रूपये मूल्य के सामान एवं नकदी लूट लिए। लूट में दो मोबाइल, नकदी 14 हजार, चांदी का कड़ा इस प्रकार दोनों से कुल 85 का सामान लूट लिया। मुखबिर की सूचना पर अर्जुन पिता रागु बारिया 24 वर्ष, सेनु पिता सागरसिंह बारिया, 23 वर्ष, करण पिता रायचंद्र बारिया, 22 वर्ष, तीनों निवासी बलोला बड़ी तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से दो मोबाइल, नगदी 14 हजार, चांदी का कड़ा और दो
धारदार फालिये जप्त किए गए।
