पत्रकार चंद्रेश मिश्रा का आकस्मिक निधन

शहडोल: धनपुरी नवभारत के संवाददाता चंद्रेश मिश्रा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद वे कार्यालय से बाहर आए। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे गिर पड़े, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना हार्ट अटैक के कारण हुई।
यह दुखद घटना जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपुरी नंबर-3 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

चंद्रेश मिश्रा पत्रकारिता जगत में सक्रिय थे और नवभारत से जुड़े हुए थे। वे अनूपपुर के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मिश्रा के छोटे भाई तथा वरिष्ठ पत्रकार सनत शर्मा के भांजे थे। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। कई पत्रकार संगठनों और सहयोगियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Next Post

नकली दवा के 4 कारोबारियों को 3 साल की सजा

Wed Dec 17 , 2025
उज्जैन: नकली दवा बनाने और कारोबार करने वाले 4 आरोपियों को 9 साल बाद न्यायालय ने सजा सुनाते हुए 6 लाख के अर्थदंड से दंडित किया गया। 21 सितंबर 2016 में खाद्य एवं औषधि प्रसाधन द्वारा मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज कराया गया था।मीडिया सेल प्रभारी कुलदीपसिंह भदौरिया ने […]

You May Like