भाजपा नेता के बेटों ने नाबालिग को पीटा, चौकी में छुपकर बचाई जान

इंदौर: शहर में दबंगई और राजनीतिक रसूख का खौफ इस कदर है कि नाबालिग को पिटाई के बाद पुलिस चौकी में जाकर छिपना पड़ा. आरोप है कि भाजपा नेता के बेटों ने अपने साथियों के साथ युवक को बुरी तरह पीटा और चाकू से हमला किया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में 12 घंटे लगा दिए. फरियादी पक्ष का कहना है कि भाजपा नेता और विधायक से जुड़ाव के चलते पुलिस ने शुरुआत में कार्रवाई से परहेज किया.

लसूड़िया पुलिस ने तीन अक्टूबर को हुई घटना के आधार पर 17 वर्षीय साहिल पंवार निवासी वीएस-4, पानी की टंकी के पास की शिकायत पर निरंतक सुर्वे, नैतिक सुर्वे, गौरव गुर्जर और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह घर के पास खड़ा था, तभी पार्थ नामक युवक आया और बताया कि निरंतक बुला रहा है, साहिल स्कीम नंबर 78 स्थित संगीत कला अकादमी पहुंचा, जहां निरंतक ने आरोप लगाया कि उसने उसके छोटे भाई को मारा है.

साहिल के इंकार करते ही निरंतक और उसके आठ-दस साथियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया. चाकू से वार किया, जो उसकी पीठ पर लगा. साहिल पास ही स्थित पुलिस चौकी की ओर भागा, लेकिन वहां कोई नहीं था. उसने अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई. उसके शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले.

सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत
घायल साहिल जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने पहले उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया. बाद में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की, तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

मां की फटकार से आहत बेटे ने फांसी लगाई

Mon Oct 6 , 2025
इंदौर: घर में मामूली डांट-फटकार ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. शराब पीकर घर लौटे बेटे को मां ने फटकार लगाई तो वह बातों से आहत हो गया और फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की शादी को सात महीने ही हुए थे.घटना शुक्रवार रात की है. 28 वर्षीय […]

You May Like