
छिंदवाड़ा. पर्यटन बोर्ड द्वारा ग्रामीण और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित नॉलेज टूरिज्म के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण करवाया जा रहा है। वर्ष 2026-27 का प्रथम भ्रमण 13 अगस्त 2026 को शासकीय महाविद्यालय तामिया के पर्यटन संकाय के विद्यार्थियों के लिए जिले के पर्यटन ग्राम गुमतरा में आयोजित किया गया। इसमें 45 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस शैक्षणिक भ्रमण में 5 प्राध्यापकों सहित 45 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने गांव के जीवन, संस्कृति, खान-पान और पर्यटन संचालन को करीब से समझा। भ्रमण के दौरान उन्हें एग्रो-टूरिज्म तथा ‘फार्म टू प्लेटÓ की अवधारणा की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने बैलगाड़ी की सवारी का आनंद लिया और मिट्टी के बर्तन बनाने की कला सीखी। इसके साथ ही स्थानीय लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखीं। विद्यार्थियों ने होमस्टे प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। यह कार्यक्रम एमपीटीबी के निदेशक डॉ. डी.पी. सिंह के मार्गदर्शन में संस्था इंडियन ग्रामीण सर्विसेज और रिस्पॉन्सिबल ग्राम पर्यटन समिति गुमतरा के सहयोग से आयोजित किया गया।
पेंच के पास बसा आदर्श पर्यटन ग्राम गुमतरा०००००००
गुमतरा गांव पेंच टाइगर रिजर्व के जमतरा गेट से मात्र 12 कि.मी. और छिंदवाड़ा से 55 कि.मी. दूर स्थित है। यहां वर्तमान में 10 होमस्टे पर्यटकों के लिए तैयार हैं। ये होमस्टे न केवल शैक्षणिक भ्रमण, बल्कि छोटे समारोह, जन्मदिन और प्री-वेडिंग शूट के लिए भी उपयुक्त हैं।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा०००००००००
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रतिनिधियों ने कहा कि ज्ञान पर्यटन के माध्यम से विद्यार्थी किताबों से बाहर निकलकर जमीनी स्तर पर पर्यटन को समझ सकेंगे। गुमतरा जैसे गांव स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहे हैं। पर्यटन बोर्ड ने इस यात्रा को कवर करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी आमंत्रित किया है, ताकि गुमतरा की ग्रामीण सुंदरता और आतिथ्य को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके
