
सागर। मंगलवार को बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में स्व रतन सिंह कुर्मी के परिजनों द्वारा उनके पार्थिव शरीर को एनाटॉमी विभाग में शिक्षण/प्रशिक्षण हेतु देहदान किया गया। देहदान करने वाले स्व. श्री रतन सिंह कुर्मी का ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के रूप में आभार व्यक्त किया है। स्व. कुर्मी के परिवार के आदेशानुसार, उनके पार्थिव शरीर को अनुसंधान और शिक्षा हेतु बीएमसी में स्वीकार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि स्व रतन सिंह कुर्मी ने 27/10/2020 को ही देहदान हेतु संबंधित विभाग में फॉर्म भरा था। स्व. रतन सिंह कुर्मी की मृत्यु के बाद 70 घंटे में देहदान कार्य सम्पन्न हुआ। मरणोपरांत इस पुण्य कार्य के लिए पूरा महाविद्यालय परिवार सदैव आभारी रहेगा।
डीन डॉ पी एस ठाकुर ने कहा कि इस समाजोपयोगी कार्य के लिए स्व. रतन सिंह कुर्मी के परिवार के प्रति हमारा सम्मान एवं आभार सदैव रहेगा।
गार्ड ऑफ़ ऑनर के कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष द्वारा अंत में देहदाता के परिवार को धन्यवाद एवं इस महान कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
बता दें कि शासन के आदेश उपरांत यह देहदान इस महाविद्यालय में प्रथम देहदान है, जिसे गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया है।
