मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल विरोध मार्च

सीधी।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को विशाल पैदल विरोध मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जवाहर कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट चौक पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे बहुजन समाज से आने वाले देश के वरिष्ठ दलित नेता हैं। उनका अपमान केवल किसी व्यक्ति विशेष का अपमान नहीं, बल्कि बहुजन समाज, दलितों, वंचितों और शोषित वर्गों के सम्मान से जुड़ा विषय है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति में लगातार बहुजन समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति असम्मान का रवैया दिखाई दे रहा है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की कथित नफरत और विभाजन की राजनीति के खिलाफ नारे लगाए तथा सामाजिक सद्भाव और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट चौक पर आयोजित सत्याग्रह में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की एकता, भाईचारा और लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करने वाली हर कोशिश का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, अल्पसंख्यक विभाग सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

Fri Aug 14 , 2026
छिंदवाड़ा. आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि को आबकारी विभाग की टीम ने बीसापुर रोड में कारीरात के पास कार्रवाई की। आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी अमित पिता विनायक ठाकरे […]

You May Like