अग्निवीर संदीप जमरा का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, गांव में उमड़ा जनसैलाब

बाग। ग्राम जामला के अग्निवीर सैनिक संदीप जमरा का दिल्ली में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। 28 अप्रैल को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले ग्राम टांडा में नागरिकों ने श्रद्धांजलि देते हुए ढोल-मांदल और नारों के साथ सम्मान यात्रा निकाली। बटालियन के जवानों ने शस्त्र फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी।

संदीप की बहन कल्पना ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके घर आने की खबर से परिवार में खुशी थी, लेकिन उनका शव आने से सभी सदमे में हैं। मां मड़ीबाई ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बेटा इस तरह लौटेगा। दो वर्ष पूर्व अग्निवीर में चयनित संदीप देश सेवा के प्रति समर्पित थे। बुजुर्ग पिता ने गर्व जताते हुए कहा कि उनका बेटा देश के लिए जिया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Next Post

एक लाख से ज्यादा मानक बोरा तेंदूपत्ता का 10 मई से होगा संग्रहण

Wed Apr 29 , 2026
सीधी। जिला वनोपज संघ सीधी द्वारा 10 मई से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। मौसम की अनुकूलता के चलते तेंदुपत्ता गुणवत्ता युक्त तैयार हो रहे हैं। इस वजह से संग्रहण का कार्य समय से शुरू होने की संभावना है। जिन स्थानों में शाख […]

You May Like