नयी दिल्ली, (वार्ता) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अप्रैल-जून 2025 की अवधि में 99.60 प्रतिशत दावों के निपटारे की घोषणा की जो उद्योग में उच्चतम स्तर है।
कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि बिना जांच-पड़ताल वाले मृत्यु दावे (डेथ क्लेम) के निपटारे का औसत समय केवल 1.1 दिन था।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य परिचालन अधिकारी अमीश बैंकर ने कहा, “दावों के निपटारे से ही स्पष्ट होता है कि कंपनी ने जो वादा किया है वह सही है या नहीं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ में हर दावे को बेहद गंभीरता से लिया जाता है और प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाती है। यह वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में उद्योग में सबसे अधिक 99.60 प्रतिशत के दावा निपटारा अनुपात से स्पष्ट होता है। कंपनी ने पहली तिमाही में कुल 406.89 करोड़ रुपये के मृत्यु दावों का निपटारा किया। एआई और मशीन लर्निंग आधारित तकनीकों के साथ डेटा एनालिटिक्स का लाभ उठाकर हम दावों का शीघ्र और कुशलतापूर्वक निपटारा कर पा रहे हैं।”
कंपनी ‘क्लेम फॉर श्योर’ सेवा पहल के तहत सभी दस्तावेज प्राप्त होने के एक दिन के भीतर सभी पात्र दावों का निपटारा करने का वादा करती है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने इस पहल के तहत कुल 74.72 करोड़ रुपये के दावों का निपटारा किया है।
कंपनी की डिजिटल प्रणाली दावेदारों को दावे दर्ज करने और उन्हें आसानी से ट्रैक करने में मदद करती है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने पहली तिमाही में 99.60 प्रतिशत दावे निपटाये
