ग्वालियर: जिले में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर गोलीबारी हुई. इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. यह घटना झांसी रोड थाना इलाके के सिथोली इलाके में स्थित चंदेल के पूरा की है जिसमें दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर बीते कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा है.आज एक पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बीच में खड़े ट्रैक्टर भी गोली लगने से क्षतिग्रस्त हुए हैं. पांच लोगों ने मिलकर लाइसेंसी बन्दूक और अवैध कट्टों से फायरिंग की. इसमें गोली लगने से सोनू और दीपू नामक दो लोग घायल हो गए. घायलों ने झांसी रोड थाना पुलिस को आरोपियों के नाम बृजेंद्र, राजू, कमल सिंह, नरेश और मुकेश गुर्जर बताए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अपने घर की छत पर खड़े होकर फायरिंग की हैं.
