
रीवा। रीवा जिले में विगत दो वर्षो से विद्युत तार एवं अन्य सामग्री की चोरी करने वाले अन्र्तराज्यीय गिरोह को पकडऩे में पुलिस ने सफलता हासिल की है. गिरोह द्वारा 60 से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. विद्युत तार सहित अन्य सामग्री जप्त करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियो तक पहुंचने के लिये पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तब जाकर अन्र्तराज्यीय गिरोह तक पहुंच पाई. पूरे मामले का रीवा एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कंट्रोल रूम में खुलासा किया. लगभग 50 लाख कीमत का माल बरामद किया गया है. खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना अन्तर्गत विद्युत तार एवं सोलर पावर प्लांट में केबल एवं कापर तार चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थी. जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीम गठित कर जांच शुरू की गई. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई जिसमें कई सुराग मिले और आरोपियों तक पुलिस पहुंच पाई. दूसरी घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सोलर पावर प्लांट में केबल एवं कापर तार चोरी करने वाले आरोपियों के कब्जे से माल बरामद किया गया है. आरोपियो ने बताया कि पहले घांस काटने के लिये सोलर पावर प्लांट जाते थे और छोटे मोटे तार की चोरी करके बेचते थे. जब फायदा हुआ तो आरोपी बड़े स्तर पर कापर तार चोरी करने लगे. पुलिस काफी दिनो से इन आरोपियों की तलाश कर रही थी जिन्हे पकडऩे में सफलता मिली है. तीन आरोपी गिरफ्तार किये गये है. जिनके पास से सामान भी बरामद किया गया है.
रीवा सहित अन्य जिलो में सक्रिय था गिरोह
पहले छोटी चोरी की तो फायदा मिला, जिसके बाद बड़ी चोरी करने लगे. आरोपियों से पूंछताछ में पता चला कि आरोपी पूर्व में बिजली विभाग के ठेकेदारो से जुड़े थे तभी उन्हे लगा कि विद्युत तार चोरी करके बेचने पर अच्छा फायदा होता है. इसके बाद से चोरी की वारदात करने लगे. साथ ही चोरी में उपयोग होने वाले वाहनो को भी खरीदा. आरोपी तार चोरी करने के बाद बड़े कबाडिय़ो से सम्पर्क करते थे और उनको माल बेचते थे. यह पूरा गिरोह रीवा, सतना, सीधी, कटनी और पन्ना आदि जिलो में भी सक्रिय रहता था. 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें दो आरोपी कबाड़ी मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश के है.
गिरफ्तार किये गये आरोपी
पुलिस ने अन्र्तराज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिसमे श्यामजी कुशवाहा पिता रामविश्वास कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी सिलपरा पावर हाउस के पास थाना विछिया जिला रीवा, नीरज कुशवाहा उर्फ मोनू पिता राजेश कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी बीड़ा बस स्टैण्ड के पास वार्ड क्र. 01 थाना सेमरिया, राखेन्द्र बहेलिया उर्फ ठाकुर पिता श्री अरुण बहेलिया उम्र 19 वर्ष निवासी नकटी टोला टीकर थाना गोविन्दगढ, अजय कुमार पटेल उर्फ अज्जू पिता बुध्दसेन पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी सिलपरी (महुआ) थाना मनगवा, शैलेन्द्र कुशवाहा उर्फ शैलू पिता स्व. राजबहोर कुशवाहा उम्र 23 वर्ष निवासी बीड़ा बस स्टैण्ड के पास वार्ड क्र. 01 थाना सेमरिया, प्रकाश कुशवाहा उर्फ गुड्डा पिता सुखलाल कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी लखौरीबाग वार्ड रेल्वे पुल के पास वार्ड क्र.01 थाना सिटी कोतवाली, राकेश कुमार पटेल उर्फ बडक़ू पिता यज्ञसेन पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी गुढवा वार्ड क्रमाक 14 थाना गुढ, राजीव सोधिया उर्फ राजू पिता श्री रामगोपाल सोधिया उम्र 32 वर्ष निवासी रमकुई रेल्वे स्टेशन के पास थाना चोरहटा, संदीप शुक्ला पिता राजेश शुक्ला उम्र 43 वर्ष निवासी जेरुका थाना चोरहटा, महेश प्रसाद पाण्डेय उर्फ राजा पिता वृजवासी प्रसाद पाण्डेय उम्र 37 वर्ष निवासी खौर (कोठी) थाना बिछिया, सन्तोष कुमार पटेल पिता रामलखन पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी तमरादेश थाना गुढ़, आकिल मलिक पिता बबला मलिक उम्र 27 वर्ष निवासी चितौड़ा मस्जिद के पास थाना जानसठ जिला मुजफ्फर नगर उ.प्र. हाल अहमद नगर कटनी, आमिर मलिक पिता यासीन मलिक उम्र 27 वर्ष निवासी चितौड़ा मस्जिद के पास थाना जानसठ जिला मुजफ्फर नगर उ.प्र. हाल अमहिया बेंकटेस मंदिर के पास थाना अमहिया, आसिक बंसल पिता सूबेलाल बंसल उम्र 18 वर्ष निवासी गुढ चौराहा थाना सिटी कोतवाली रीवा, कृष्णा लोनिया पिता त्रिवेणी लोनिया उम्र 23 वर्ष निवासी शारदा पटना, थाना रामपुर नैकिन बघबार जिला सीधी, त्रिवेणी लोनिया पिता बुद्धसेन लोनिया उम्र 45 वर्ष निवासी शारदा पटना, थाना रामपुर नैकिन बघबार जिला सीधी, विपिन पटेल पिता नंद किशोर पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी झांझ थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी शामिल है.
दोनो घटनाओं में कुल जप्त सामग्री
05 क्विंटल एल्युमीनियम तार कीमती लगभग 1.5 लाख रूपए, 2.5 क्विंटल कॉपर स्ट्रिंग वायर कीमती लगभग 3.5 लाख रूपए एवं तीन वाहन जप्त किये है और वारदात में प्रयुक्त उपकरण भी जप्त किये गये है. आरोपियों को पकडऩे में गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव, गोविन्दगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर आदि की अहम भूमिका रही.
