रुपये में नौ दिन की तेजी थमी, डॉलर के मुकाबले 14 पैसे टूटा

मुंबई, 06 अगस्त (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से गुरुवार को रुपये पर दबाव रहा और यह डॉलर के मुकाबले 14 पैसे टूट गया।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भारतीय मुद्रा आज 95.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 95.09 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

लगातार नौ दिन चढ़ने के बाद रुपया कमजोर हुआ है। पिछले कारोबारी दिवस पर इसमें 19 पैसे की तेजी रही थी।

रुपया आज शुरु से ही दबाव में रहा। यह चार पैसे टूटकर 95.13 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 95.12 रुपये और निचला स्तर 95.24 रुपये प्रति डॉलर रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल आज करीब 1.75 डॉलर चढ़कर 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। इससे रुपये पर दबाव रहा। इसके अलावा दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में हल्की नरमी से भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है।

Next Post

सिंहस्थ में एआई तकनीक से 30 करोड़ श्रद्धालुओं की निगरानी 

Thu Aug 6 , 2026
उज्जैन। सिंहस्थ महाकुंभ-2028 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उज्जैन पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक नवनीत भसीन और पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आधुनिक […]

You May Like