
भोपाल।करोंद कृषि उपज मंडी में नगर निगम, मंडी प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया। यह अभियान लंबे समय से मिल रही व्यापारियों और किसानों की शिकायतों के बाद चलाया गया। शिकायतों में बताया गया था कि मंडी परिसर और सड़कों पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और मंडी में कार्य प्रभावित हो रहे थे। संयुक्त टीम ने सख्ती दिखाते हुए मंडी की मुख्य सड़क, गलियों और नीलामी शेड से अतिक्रमण हटवाया। नीलामी शेड के आसपास बनाए गए अस्थायी ढांचे और दुकानों को भी तोड़ा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई नियमित रूप से की जाएगी ताकि मंडी परिसर सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बना रहे।
