पारे में उतार-चढ़ाव, हवाओं ने बढ़ाई ठुठरन

जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों और पारे में हर दिन हो रहे उतार चढ़ाव से मौसम की रंगत बदल गई है। मंगलवार को सुबह से बादलों का डेरा था। दिनभर बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। बर्फीली वादियों से आई हवाओं ने भी ठुठरन बढ़ा दी। रात में लोग गरम कपड़े लादे नजर आये। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.11 डिग्री सल्सियस पर पहुंंच गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 91 और शाम को 84 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं चार से पांच किमी की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से गरज चमक के साथ बारिश की उम्मीद है। एक गंभीर चक्रवातीय तूफान मोंथा, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में अवस्थित है, जो पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। एक गंभीर चक्रवातीय तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इस तूफान की अधिकतम निरंतर गति 90-100 किमी प्रति घंटा से लेकर 110 किमी प्रति घंटा तक होगी। इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पूर्वी राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1और 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है

Next Post

खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट, आठ लोग घायल; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Tue Oct 28 , 2025
इटारसी।खेड़ा क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे एक खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और मुख्य मार्ग पर भगदड़ मच गई। घटना में ट्रक ड्राइवर नीरज सिंह सहित आठ लोग घायल […]

You May Like