खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट, आठ लोग घायल; पुलिस ने संभाला मोर्चा

इटारसी।खेड़ा क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे एक खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और मुख्य मार्ग पर भगदड़ मच गई। घटना में ट्रक ड्राइवर नीरज सिंह सहित आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच को शासकीय अस्पताल और तीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा और टीआई गौरव सिंह बुंदेला तत्काल अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। विस्फोट के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारू कराया। टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि पुलिस ने पहले मार्ग को खाली कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैंकर में वेल्डिंग से पहले सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था।

एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घटना में अब तक आठ लोग घायल पाए गए हैं, जिनका इलाज जारी है। सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला और चार पुरुषों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने टैंकर हटवाकर मार्ग को क्लियर करा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

खेत गए किसान को मारी गोली

Tue Oct 28 , 2025
जबलपुर। मझगवां थाना अंतर्गत पराखेड़ा में मवेशियों को देखने खेत गए किसान पर अज्ञात ने फायर कर दिया। हमले मेें घायल किसान बेहोश हो गया और खेत में ही खून से लथपथ पड़ा रहा। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेत पहुंचे इसके बाद उसे मेडिकल […]

You May Like