युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी का फंदा टूटने से नीचे गिरा शव

सीधी। शहर के जमोड़ी थानांतर्गत बैरिहा पूर्व गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कृष्णा रावत पिता राममिलन कोल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि फांसी का फंदा टूटने से युवक नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही जमोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक जानकारी सामने आएगी।

Next Post

श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 56वाँ 5 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 17 से 21 तक

Wed Nov 11 , 2026
ग्वालियर। श्री श्याम मण्डल, श्याम हवेली ग्वालियर द्वारा 56वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ 17 से 21 नवंबर तक श्री श्याम हवेली, न्यू कॉलोनी, पाताली हनुमान के पीछे, हजीरा पर मनाया जा रहा है। यह महोत्सव भक्त शिरोमणि श्यामलीन किशन बाबा (संस्थापक – श्री श्याम मण्डल) के सानिध्य […]

You May Like