स्त्री उड़ान ने 24 से ज्यादा एंटरप्रेनर को अपनी कला देखने के लिए खुला मंच प्रदान किया

ग्वालियर: पहली बार ग्वालियर शहर में महिलाओं के लिए एक विशेष और सशक्त मंच का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से प्रत्येक महिला को अवसर प्रदान किया गया, जहाँ उन्होंने अपने उत्पाद, अपने कार्य और अपनी प्रतिभा को अन्य महिलाओं के समक्ष प्रस्तुत किया।यह विशेष कार्यक्रम “होली मिलन – सोनचिरैया स्त्री उड़ान” के रूप में आयोजित किया गया जिसमें 60 से ज्यादा प्रतिभागियो सहित 24 एंटरप्रेन्योर ने भाग लिया।

आयोजन का नेतृत्व वंदना जग्गी, डॉ. श्वेता चौहान एवं दीपा चौहान संस्थापिका सोनचिरैया स्त्री उड़ान, लता पवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना, उन्हें एक-दूसरे से जोड़ना तथा उनके कार्यों को व्यापक पहचान दिलाना रहा। महिला उद्यमियों द्वारा उत्पाद एवं सेवाओं की प्रदर्शनी,सांस्कृतिक कार्यक्रम, होली मिलन उत्सव, नेटवर्किंग सत्र आयोजित किए गए।

Next Post

दुबई एयरपोर्ट के पास धमाके से दहलीं पीवी सिंधु, ऑल इंग्लैंड ओपन के रास्ते में फंसी भारतीय स्टार, कोच को जान बचाकर भागना पड़ा, टीम ने सुरक्षित स्थान पर ली शरण

Mon Mar 2 , 2026
दुबई | भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। सिंधु 3 मार्च से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित ‘ऑल इंग्लैंड ओपन’ के लिए बर्मिंघम जा रही थीं, लेकिन पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के कारण उनकी उड़ान […]

You May Like

मनोरंजन