
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि इज़राइल पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने लिखा कि इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी द्वारा एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह द्विपक्षीय वार्ताओं के लिए उत्सुक हैं और आशा करते हैं कि इन चर्चाओं से सकारात्मक एवं ठोस परिणाम सामने आएंगे, जो भारत और इज़राइल के बीच दोस्ती को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देगी। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को भारत-इज़राइल संबंधों को और गहराई देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
