रीवा: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित श्रीनिवास तिवारी की मूर्ती लगाए जाने को लेकर विवाद शुरू हो चुका है एसएफ चौराहे पर मूर्ती लगाए जाने को लेकर पुलिस विभाग ने आपत्ति दर्ज कराते हुए मूर्ति लगाने से रोक दिया परिणामस्वरूप कांग्रेस ने कहा की अब 17 सितम्बर को रीवा कीजनता तय करेगी की मूर्ती कहा लगेगी और अब रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने मूर्ति लगाने को लेकर कहा कि प्रशासन जहां जमीन दे रहा है.
वहां मूर्ती लगाये राजनीतिक पाखंड ना करें मूर्ती लगाने वाली संस्था और प्रशासन मिल बैठकर स्थान चयनित कर ले और तय स्थान पर मूर्ति लगाये सांसद ने कहा मूर्ती लगनी चाहिए लेकिन इसे अनावश्यक विरोध का रूप ना दे और ना ही अनावश्यक तूल दे उन्होने कहा ऐसा लग रहा है कि कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेकने मे लग गये है शनिवार की सुबह मिडिया मे दिये अपने बयान मे सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा मूर्ती लगाना विरोध का विषय नही है
