फ़ोन पर दिया तीन तलाक़

जबलपुर: शहर में तीन तलाक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज दो महीने बाद एक युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन बार “तलाक” बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने पति को कई बार माफ किया, समझाया, लेकिन युवक ने यह कहकर नाता तोड़ दिया कि वह किसी और से मोहब्बत करता है।

गोहलपुर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती की शादी मई में शाहरुख नामक युवक से हुई थी। शादी परिवार और समाज की रजामंदी से हुई थी। लेकिन कुछ ही दिनों में पीड़िता को शक हुआ कि उसके पति का किसी और लड़की से अफेयर है। शाहरुख देर रात तक मोबाइल पर बात करता था और जब इसका विरोध किया गया, तो मारपीट शुरू हो गई।
बुधवार की रात शाहरुख ने युवती को फोन पर कहा- “तलाक, तलाक, तलाक… अब हमारा कोई रिश्ता नहीं रहा। मैंने तुम्हें छोड़ दिया है।” इसके बाद युवती गुरुवार रात गोहलपुर थाने पहुंची और शाहरुख, उसकी मां गुड़िया फातिमा और पिता यूनिस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Next Post

मंडला में बारिश: चट्टानें गिरने और जलभराव से नेशनल हाईवे जाम,सड़क संपर्क टूटा

Fri Jul 4 , 2025
मंडला: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंडला से होकर गुजरने वाला नेशनल हाईवे इन दिनों दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर जहां पहाड़ों से चट्टानें टूट-टूट कर हाईवे पर गिर रही हैं, वहीं दूसरी ओर बरगी बांध का […]

You May Like