ग्वालियर। श्री श्याम मण्डल, श्याम हवेली ग्वालियर द्वारा 56वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ 17 से 21 नवंबर तक श्री श्याम हवेली, न्यू कॉलोनी, पाताली हनुमान के पीछे, हजीरा पर मनाया जा रहा है। यह महोत्सव भक्त शिरोमणि श्यामलीन किशन बाबा (संस्थापक – श्री श्याम मण्डल) के सानिध्य में आयोजित हो रहा है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुये आयोजन समिति के पदाधिकारी श्याम अग्रवाल, अध्यक्ष एम. के. अग्रवाल, सचिव राजकुमार सर्राफ, उपसचिव संजीव सिंघल, उपाध्यक्ष संजय कट्ठल एवं समस्त श्याम मण्डल सदस्य गणों ने खाटूश्यामजी के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
पांच दिवसीय कार्यक्रम में 17 नवंबर मंगलवार को श्री श्याम हवेली पर सायं 7 बजे अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं भजन कीर्तन, सायं 9 बजे से सुंदरकांड का पाठ पं. हरिओम व्यास द्वारा, 18 नवंबर, बुधवार को रात्रि 8 बजे से पुराने भजनों की चौपाल ,19 नवंबर, गुरुवार को सायं 7 बजे से भजनों का अखाड़ा कुमार गौरव पारिख (कोलकाता) एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति, 20 नवंबर, शुक्रवार दोपहर 12 बजे से निशान पूजन दोपहर 2 बजे से श्री श्याम प्रभु की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। इस शोभा यात्रा में हजारों भक्त श्याम बाबा के भजनों को गाते हुये और नृत्य करते हुए बाबा की हाजिरी लगायेंगे।
सायं 7 बजे से विशाल जागरण में भजन गायक नरेश नरसी (फतेहाबाद), मनोज शर्मा (ग्वालियर), गुलाब नाथ (रामगढ़ शेखावाटी), सुनील जैन (दिल्ली) एवं सभी स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। 21 नवंबर, शनिवार को श्री श्याम हवेली पर प्रातः 9 बजे हवन, दोपहर 1 बजे से प्रसादी वितरण किया जाएगा।इस 5 दिवसीय महोत्सव में ग्वालियर अंचल के अलावा राजस्थान, दिल्ली, इंदौर, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश से भी हजारों की संख्या में बाबा के भक्त शामिल होने आ रहे हैं।
