बुधनी। पुलिस ने अवैध शराब के नौ प्रकरण दर्ज कर कुल 48.530 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 22 हजार 940 रुपये बताई गई है.
पुलिस ने 25 नवंबर को दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए. पीलीकरार निवासी सुनील सोलंकी से 10.57 लीटर अंग्रेजी शराब और 2.340 लीटर देशी शराब जब्त की गई. वहीं दूसरे मामले में चंद्रशेखर वार्ड निवासी अनिल भल्लावी की दुकान के काउंटर से महुआ से बनी हाथ भट्टी की 14 पन्नियों में भरी कुल 7 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई.अभियान के तहत रेहटी, शाहगंज और बुदनी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब का विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए. इसी तरह रेहटी पुलिस ने डिकवाड़ निवासी राजकुमार यादव के कब्जे से 21 क्वार्टर देशी शराब, नदियाखेड़ा बजना निवासी प्रहलाद सिंह गौड़ से 20 क्वार्टर तथा बारदा निवासी जसपाल सिंह यादव से 20 क्वार्टर देशी शराब जब्त की. शाहगंज पुलिस ने निहाल सिंह मीना और धनराज आदिवासी से 18-18 क्वार्टर, वहीं यश राजपूत से 30 क्वार्टर देशी शराब तथा ग्राम नांदनेर निवासी शिवम कहार से 32 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई.
