कनेक्टिविटी से मिलेगा लाभ: शाह

सिंगरौली । मेडिकल कॉलेज तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में आज बुधवार को बड़ी पहल हुई। बरगवां-बैढ़न मार्ग से नौगढ़ होते हुए मेडिकल कॉलेज तक बनने वाले 2.60 किलोमीटर लंबे मार्ग का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सड़क निर्माण के सफल एवं समयबद्ध पूर्ण होने की कामना की गई। सड़क निर्माण पर 1194.82 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। यह कार्य जिला खनिज प्रतिष्ठान सिंगरौली के अंतर्गत कराया जा रहा है। मार्ग बनने के बाद नौगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से मेडिकल कॉलेज तक पहुंच आसान होगी। विशेष रूप से मरीजों, विद्यार्थियों और प्रतिदिन आवागमन करने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर क्रियान्वयन एजेंसी के लोनिवि के कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विधायक ने किया भूमि पूजन, लोनिवि है निर्माण एजेंसी

विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद वहां तक सुगम आवागमन के लिए बेहतर सड़क की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी। सड़क निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे और अब निर्माण कार्य शुरू होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से नागरिकों को सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र में विकास गतिविधियों को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय सहित सुमित एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के बाद से ही विधायक द्वारा इस मार्ग के निर्माण के लिए लगातार पहल की जा रही थी। अब भूमिपूजन के साथ कार्य शुरू होने से लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में कदम बढ़ा है।

Next Post

2.27 करोड़ की ठगी: महाराष्ट्र से दो ठगों को गिरफ्तार कर लाई पुलिस

Wed Oct 7 , 2026
जबलपुर। शेयर बाजार में निवेश पर 500 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर शहर की एक महिला से 2 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में महाराष्ट्र से पुलिस दो ठगों को गिरफ्तार कर शहर लेकर आ गई। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों […]

You May Like