जगदलपुर 20 मार्च (वार्ता) बीजापुर और दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सली के बीच चल रहे मुठभेड़ में डी आर जी का एक जवान शहीद हो गया और दो नक्सली मारे गए।
ज़िला बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। अभियान के दौरान गुरुवार सुबह सात बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार गोलीबारी हो रही है।
पुलिस को घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैंl पुलिस ने कहा इस मुठभेड़ में बीजापुर डी आर जी का एक जवान शहीद हो गयाl क्षेत्र में अब भी मुठभेड़ और खोज अभियान जारी है।
