वाइन शॉप के बाहर हंगामा, युवक पर शराब की बोतल से हमला

इंदौर. राजेंद्र नगर इलाके में वाइन शॉप के बाहर शराब पी रहे युवकों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. शोर मचाने से मना करने पर दो युवकों ने एक युवक पर शराब की बोतल से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है.

घटना राजेंद्र नगर ब्रिज के पास एबी रोड स्थित वाइन शॉप के सामने की है. पीड़ित युवराज श्रीवास निवासी केसरबाग रोड ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि वह अपने दोस्त रजत तिवारी के साथ शराब पी रहा था, तभी वहीं मौजूद कुंदन दुबे और अतुल वर्मा निवासी आनंद नगर शराब के नशे में चिल्ला रहे थे. जब युवराज और उसके साथी ने शोर मचाने से मना किया तो आरोपी भड़क गए. पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अतुल वर्मा ने शराब की बोतल उसके सिर और गाल पर मार दी, जिससे खून निकलने लगा. इसी दौरान कुंदन दुबे ने लात मारकर उसे और घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Next Post

इंदरगढ़ में रोड पर गौ मांस मिलने के बाद भारी तनाव व्याप्त

Tue Jul 29 , 2025
दतिया। इंदरगढ़ नगर के दाल मिल रोड पर गौ मांस मिलने के बाद भारी तनाव व्याप्त हो गया है। हिंदू संगठन उग्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन गौमांस की जांच में जुटा है। कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like