ससुराल मे बहू का आतंक, सास ननद सहित पति से मारपीट

शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अपनी भाभी से पीड़ित बहन यह शिकायत लेकर पहुंची कि हमारी भाभी हमें घर पर आने नहीं देती, भाभी कहती हैं कि अगर यहां आई तो तुम्हारी टांगे तोड़ दूंगी। वहीं जब इसकी शिकायत बहनों ने अपने भाई से की तो भाई का कहना हैं कि तुम्हारी भाभी तो मेरे साथ भी मारपीट करती हैं और अगर में कुछ कहता हूं तो मरने मारने की धमकियां देती हैं मैं कुछ नहीं कर सकता,वहीं अति तो तब हुई जब बहनों के साथ भी भाभी ने मारपीट कर दी,जब बहनें इसकी शिकायत लेकर करैरा थाने पहुंची तो कोई कार्यवाही नहीं हुई।

करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगवा की पीड़िता गुड्डी जाटव पत्नी अरुण जाटव ने बताया कि वह अपने मायके ग्राम बनगवा गई थी। वहां पहुंचते ही उसकी भाभी ममता जाटव ने विरोध शुरू कर दिया और अपने मायके पक्ष के लोगों दीपक, प्रेम सिंह, बंटी, रोशनी और मां सुखी जाटव को बुला लिया। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर गुड्डी को गालियां दीं और मना करने पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।
चाकू से किया छोटी बहन पर हमला
वहीं गुड्डी को बचाने उसकी छोटी बहन सगुन और मां शीला जाटव आईं, तो आरोपी दीपक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से सगुन के हाथ की गद्दी कट गई और खून बहने लगा। वहीं, मां शीला जाटव के सिर और पीठ पर डंडों से वार किया गया। मौके पर मौजूद चाचा पुन्ना और भाई सुनील ने जैसे-तैसे बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। बहनों ने अपनी भाभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

बाइक से शराब की तस्करी पकड़ी 

Wed May 13 , 2026
सतना : आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए बाइक सवार को दबोच लिया. जिनके पास से 72 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई. जिसे देखते हुए  उसे गिरफ्तार कर बाइक व शराब लब्त कर ली गई.जिला आबकारी अधिकारी विभाग मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना वृत्त क्रमांक 2 के प्रभारी […]

You May Like