राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए सांदीपनी स्कूल के 21 छात्रों का चयन

इटारसी। शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी के लिए यह गौरव का अवसर है। विद्यालय के 21 प्रतिभाशाली छात्रों का चयन राज्य स्तरीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक टीकमगढ़ में आयोजित की जाएगी।

चयनित खिलाड़ियों में 17 वर्ष बालिका वर्ग से प्रतिज्ञा चौरे, इशिका बेलिया, निहारिका बामने, संध्या प्रजापति, 17 वर्ष बालक वर्ग से अनिकेत टाक, आलोक भगोरिया, अतुल सोनकर, आजाद यादव, युवराज रैकवार, 19 वर्ष बालिका वर्ग से प्रथा चौहान, कार्तिका अहिरवार, वसुंधरा यादव, निकिता बौरासी, कनक राजपूत और 19 वर्ष बालक वर्ग से पीयूष कतिया, हर्ष ठाकुर, अभिनेक बकोरिया, आयुष गौहर, सन्नी दीक्षित, रोहित कहार एवं मयंक दिसोरिया शामिल हैं।

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोत्रा मुख्य अतिथि रहे। प्राचार्य एन.पी. चौधरी और उपप्राचार्य उपेंद्र साहू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। खेल शिक्षक आलोक चौधरी ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह चयन विद्यालय के खेल स्तर और बच्चों की प्रतिभा का परिचायक है। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि खिलाड़ी टीकमगढ़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

 

 

Next Post

आत्महत्या रोकथाम: मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला

Sun Oct 26 , 2025
बनखेड़ी। शासकीय अस्पताल बनखेड़ी के सभागार में उमंग हेल्प डेस्क के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नर्मदापुरम की नैदानिक मनोवैज्ञानिक नाजिया सिद्दीकी ने आशा कार्यकर्ताओं और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्महत्या की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य की […]

You May Like

मनोरंजन