चावल, चीनी, दालें मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेंहू में मंदी रही। चीनी और दालों के दाम भी बढ़े। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 48 रिंगिट घटकर 4,496 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.20 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 107 रुपये बढ़कर 3,852.25 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं का भाव 13 रुपये टूटकर 2,851.67 रुपये प्रति क्विंटल रहा। आटे की कीमत भी 22 रुपये घटी और यह 3,303.82 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। सरसों तेल की औसत कीमत 78 रुपये और सोया तेल की 41 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। पाम ऑयल 89 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल 28 रुपये और वनस्पति 68 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मूंगफली तेल की कीमत 135 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में तेजी रही। चना दाल की औसत कीमत 127 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मसूर दाल भी 143 रुपये महंगी हुई। मूंग दाल की औसत कीमत 125 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। तुअर दाल 193 रुपये और उड़द दाल 39 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 83 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी 17 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ ग

Next Post

सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 99 महीने के निचले स्तर पर

Mon Oct 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अक्तूबर (वार्ता) सब्जियों और दालों की कीमतों में भारी गिरावट के कारण सितंबर में उपभोक्ता मूल्य पर आधारित मुद्रास्फीति (खुदरा महंगाई दर) 99 महीने के निचले स्तर पर आ गयी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सालाना आधार पर सितंबर में खुदरा महंगाई […]

You May Like