यादव ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर नमन किया

भोपाल, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर नमन किया है।

डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया कि वे संत शिरोमणि, परम श्रद्धेय आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर कोटि-कोटि नमन करते हैं। पूज्य महाराज जी भौतिक रूप से भले ही आज हम सबके साथ नहीं हैं, परन्तु उनकी अथाह करुणा, दया और आशीर्वाद की वर्षा प्रतिपल हम सब पर हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य श्री जी के ओजस्वी और पुण्य विचार सदैव हमें मानवता के कल्याण के लिए प्रेरित एवं विश्व को सद्भाव के मंगल प्रकाश से आलोकित करते रहेंगे।

 

Next Post

जल्द राज्य को मिलेगी नौंवें टाइगर रिजर्व की सौगात: यादव

Thu Feb 6 , 2025
भोपाल, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि जल्द ही राज्य को माधव टाइगर अभयारण्य के तौर पर नौंवें टाइगर रिजर्व की सौगात मिलने वाली है। डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। […]

You May Like