मीना समाज प्रतिभाशाली बच्चों का करेगा सम्मान

भोपाल।मप्र मीना समाज सेवा संगठन की मासिक बैठक समाज छात्रावास में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत ने की. इसमें निर्णय लिया गया की संगठन जुलाई माह में प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का सम्मान करेगा. सभी चुनिंदा बच्चों को इस मौके पर स्कालरशिप दी जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष राम निवास रावत ने बताया कि समाज के विकास में शिक्षा का सबसे बड़ा महत्व है, इसलिए हम इसी पर काम करेंगे. साथ ही समाज के समग्र विकास के लिए पंच परिवर्तन विषयों पर भी काम किया जाएगा. इस मौके पर मप्र मीना समाज सेवा संगठन में एक बड़ा परिवर्तन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष रावत ने बताया कि अब तीन महामंत्री होंगे. इनमें मान सिंह रावत समन्वय, संतोष मीना संगठन विस्तार और बीएस मीना प्रसाशनिक कार्य देखेंगे. तीनों नाम क़ी घोषणा क़ी गई.

Next Post

सीहोर में 12 लाख की सड़क निर्माण योजना का भूमि पूजन

Mon Jun 2 , 2025
सीहोर. के वार्ड क्रमांक 9 में 12 लाख की लागत से सड़क निर्माण का भूमि पूजन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और विधायक सुदेश राय की उपस्थिति में हुआ. नपाध्यक्ष ने बताया कि अब तक 150 करोड़ के कार्य पूरे हो चुके हैं और आगे 100 करोड़ के […]

You May Like